Yamuna Water Level: दिल्ली में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 54000 क्यूसेक पानी
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2869927

Yamuna Water Level: दिल्ली में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 54000 क्यूसेक पानी

Yamuna River Water Level: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विजय गर्ग ने बताया कि आज सुबह 6 बजे 73000 क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज पर दर्ज किया गया, जिसमें से लगभग 54000 क्यूसेक पानी दिल्ली यमुना में डिस्चार्ज हो रहा है. 

Yamuna Water Level: दिल्ली में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 54000 क्यूसेक पानी

Yamuna River Water Level: पहाड़ी इलाकों में हो रही वर्षा के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है, हथिनीकुंड बैराज पर बुधवार को सुबह 73000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया. जबकि 1 लाख क्यूसेक पानी आने पर उसे मिनी फ्लड माना जाता है और सायरन बजाकर बैराज के सभी 18 गेट खोले जाते हैं. जिससे दिल्ली की यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है. 

सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विजय गर्ग ने बताया कि आज सुबह 6 बजे 73000 क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज पर दर्ज किया गया, जिसमें से लगभग 54000 क्यूसेक पानी दिल्ली यमुना में डिस्चार्ज हो रहा है. 

वहीं कई राज्यों में भारी बारिश से दिल्ली में रविवार तक यमुना नदी का जलस्तप काफी बढ़ गया है. रविवार की सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 204.14 मीटर तक दर्ज किया गया. हालांकि दिल्ली का अधिकारिक अलर्ट लेव 2-4.5 मीटर से थोड़ा ही नीचे है. 

उन्होंने यह भी बताया कि 1 लाख क्यूसेक पानी होने पर उसे लो फ्लड माना जाता है, जिसके बाद बैराज पर सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जाता है. इसकी सूचना प्रशासन को दी जाती है और बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए जाते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है.  

ये भी पढ़ें: बारिश ने चरखी दादरी में बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलें हुईं बर्बाद

ग्जीक्यूटिव इंजीनिय ने बताया कि इस समय दादूपुर हेड पर 10,000 क्यूसेक पानी की डिमांड है और इतना ही पानी उसमें छोड़ा जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बारिश के दिनों में न तो खुद यमुना में जाएं या न अपने पशुओं को लेकर जाएं. क्योंकि पानी का बढ़ाव और जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है. इससे दिक्कत परेशानी बढ़ सकती है. 

INPUT: KULWANT SINGH

दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

;