Arvind Singh Mewar Death: परिवार के मतभेदों को भूलकर चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे विश्वराज सिंह, सुबह 7 बजे सिटी पैलस में होंगे आखिरी दर्शन
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2682910

Arvind Singh Mewar Death: परिवार के मतभेदों को भूलकर चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे विश्वराज सिंह, सुबह 7 बजे सिटी पैलस में होंगे आखिरी दर्शन

Arvind Singh Mewar Death: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर उनके परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके भतीजे विश्वराज सिंह ने अपने चाचा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. इस बीच सोशल मीडिया पर तमाम तरह की पोस्ट वायरल हो रही है कि विश्वराज सिंह अपने चाचा के अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होंगे. आइए हम आपको बताते हैं विस्तार से... 

 

Arvind Singh Mewar Death: परिवार के मतभेदों को भूलकर चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे विश्वराज सिंह, सुबह 7 बजे सिटी पैलस में होंगे आखिरी दर्शन

Arvind Singh Mewar Death: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर उनके परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके भतीजे विश्वराज सिंह ने अपने चाचा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक सवाल उठ रहा है कि क्या विश्वराज सिंह अपने चाचा के अंतिम यात्रा में शामिल होंगे. इस सवाल के पीछे की वजह यह है कि विश्वराज सिंह और अरविंद सिंह मेवाड़ के बीच कुछ समय पहले से मतभेद चल रहे थे., लेकिन सूत्रों की जानकारी के मुताबिक विश्वराज सिंह अपने चाचा के अंतिम यात्रा में शामिल होंगे. 

मेवाड़ पूर्व राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया है, और उनके परिवार के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा में नाथद्वारा से विधायक और पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ शामिल होंगे. विश्वराज सिंह मेवाड़ सीधे आयड़ स्थित महासतिया पहुंचेंगे, जहां अरविंद सिंह मेवाड़ का पार्थिव देव पंच तत्व में विलीन होगा. मेवाड़ पूर्व राज परिवार से जुड़े सभी राव-उमराव भी अंतिम यात्रा में मौजूद रहेंगे. अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वराज सिंह मेवाड़ हैं.

 

 

महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके परिवार में दरार और गहरी हो गई. उनके भाई अरविंद सिंह मेवाड़ और भतीजे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिस पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि उन्हें इस बारे में सूचना नहीं दी गई थी. यह घटना मेवाड़ राजपरिवार के भीतर चल रहे संपत्ति विवाद को और बढ़ावा देती है, जो कई दशकों से चल रहा है.

 

 

व‍िश्‍वराज स‍िंह ने अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक पत्र जारी करके लिखा, "आज सुबह जानकारी मिली कि हमारे काका अरविंद सिंह मेवाड़ का देहांत हो गया. एकलिंगनाथजी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें." अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन आज, 16 मार्च को हुआ है, और उनके निधन पर विश्वराज सिंह मेवाड़ ने शोक जताया है.

 

धूणी दर्शन के दौरान हुआ था बड़ा विवाद  
महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद, उनके बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ की पगड़ी दस्तूर की रस्म 26 नवंबर को चित्तौड़गढ़ में हुई थी. इसके बाद, विश्वराज सिंह मेवाड़ उदयपुर सिटी पैलेस में धूणी दर्शन और एकलिंग जी दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन घंटों के विवाद के बाद भी उन्हें सिटी पैलेस में एंट्री नहीं मिली. इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई थी. तब विश्वराज सिंह मेवाड़ और उनके चचेरे भाई लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच विवाद खुलकर सामने आया था. अब, अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद, सभी के मन में यह सवाल है कि क्या विश्वराज सिंह मेवाड़ अपने चाचा के अंतिम यात्रा में शामिल होंगे या नहीं.

 

सुबह 7 बजे सिटी पैलेस में होंगे अंत‍िम दर्शन 
अरविंद सिंह मेवाड़ के अंतिम दर्शन सोमवार को सुबह 7 बजे से सिटी पैलेस में होंगे. इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा सुबह ११ बजे रवाना होगी, जो उनके निवास शम्भू पैलेस से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट से होकर महासतिया पहुंचेगी. यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ये जरूर पढ़ें
Arvind Singh Mewar Passes Away: श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, मेवाड़ राजवंश में शोक की लहर

Arvind Singh Mewar: मेवाड़ राजवंश के मुख्य अरविंद सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में ली आखिरी सांस, जानें उनके बारे में सब कुछ...

 

 

 

TAGS

;