Delhi News: सफर भी स्मार्ट और हवा भी साफ, आज इन रूटों पर दौड़ेगी नई D.EVI इलेक्ट्रिक बसें
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2789293

Delhi News: सफर भी स्मार्ट और हवा भी साफ, आज इन रूटों पर दौड़ेगी नई D.EVI इलेक्ट्रिक बसें

Green Transport: नई D.EVI बसें दिल्ली के विभिन्न हिस्सों को जोड़ती हैं. जिसमें मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और आवासीय क्षेत्र शामिल हैं. कुशक नलाह डिपो से बसें दक्षिण दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ती हैं, जबकि ईस्ट विनोद नगर और गाजीपुर डिपो पूर्वी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों को कवर करते हैं.

Delhi News: सफर भी स्मार्ट और हवा भी साफ, आज इन रूटों पर दौड़ेगी नई D.EVI इलेक्ट्रिक बसें
Delhi News: सफर भी स्मार्ट और हवा भी साफ, आज इन रूटों पर दौड़ेगी नई D.EVI इलेक्ट्रिक बसें

Electric Buses in Delhi: विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली वालों को एक खूबसूरत तोहफा मिला है. दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने नई D.EVI इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च की हैं, जो न केवल पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएंगी, बल्कि आपके रोजमर्रा के सफर को भी ज्यादा आसान सस्ता और स्मार्ट बनाएंगी.

हरियाली के साथ आखिरी मील तक कनेक्टिविटी
इन इलेक्ट्रिक बसों की सबसे बड़ी खासियत है कि ये दिल्ली के कोने-कोने को जोड़ने के साथ-साथ आपके घर के नजदीकी इलाकों तक पहुंचती हैं. अब आप कुशक नलाह, ईस्ट विनोद नगर और गाजीपुर डिपो से चलने वाली बसों के जरिए अपने काम, स्कूल, अस्पताल या मेट्रो तक का सफर बिना किसी परेशानी के तय कर सकते हैं.

दिल्ली की नई रफ्तार आपके आसपास

कुशक नलाह डिपो से चलने वाली बसें दक्षिण दिल्ली के इलाकों को जोड़ती हैं. जैसे-

  1. D-001: नेहरू प्लेस से मदनपुर खादर
  2. D-003: हौज खास से हमदर्द नगर
  3. D-011: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ग्रेटर कैलाश मेट्रो स्टेशन
  4. D-013: संगम विहार से मिठापुर चौक

ईस्ट विनोद नगर डिपो की बसें पूर्वी दिल्ली के रहवासी और व्यावसायिक इलाकों को जोड़ती हैं. जैसे-

  1. D-017: आनंद विहार ISBT से मयूर विहार
  2. D-045: कल्याण पुरी से जामिया नगर मेट्रो स्टेशन
  3. D-047: मयूर विहार से विवेकानंद महिला कॉलेज
  4. D-055: न्यू अशोक नगर से झील टर्मिनल

गाजीपुर डिपो की बसें दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में चलेंगी. जैसे-

  1. D-027: आनंद विहार से शहादरा
  2. D-029: शहादरा से सभा पुर गांव
  3. D-035: आनंद विहार से अशोक नगर
  4. D-039: आनंद विहार से न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन

आपका सफर आपकी जिम्मेदारी
ये बसें सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं. इस हरित यात्रा का हिस्सा बनें और अपने सफर को सिर्फ स्मार्ट नहीं, पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित बनाएं. D.EVI बसें न केवल आधुनिक तकनीक से लैस हैं बल्कि सस्ती, सुलभ और शुद्ध हवा की ओर हमारा भविष्य भी हैं.

इनपुट- हेमंग बरुआ

ये भी पढ़िए- सावधान! आज से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसव पर DND की ओर रास्तों में रहेगा बदलाव

TAGS

;