MP New District: अब मध्य प्रदेश का बदल जाएगा नक्शा! चुनाव आयोग ने नए तीन जिलों को दी मान्यता
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2847913

MP New District: अब मध्य प्रदेश का बदल जाएगा नक्शा! चुनाव आयोग ने नए तीन जिलों को दी मान्यता

MP District News: मध्य प्रदेश के नए तीन जिलों को चुनाव आयोग ने मान्यता दे दी है. इन जिलों को 2023 में अलग अलग संभागों से हटाकर बनाया गया था. अब इन सभी को 55 जिलों की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है. आइए जानते हैं कौन सा जिला किस संभाग से अलग हुआ था.

 मध्य प्रदेश के नए तीन जिलों को मिली मान्यता
मध्य प्रदेश के नए तीन जिलों को मिली मान्यता

New District of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में दो साल पहले यानि 2023 में बनाए गए इन तीन जिलों को चुनाव आयोग ने भी मान्यता दे दी है. मान्यता मिलने के बाद चुनाव आयोग की लिस्ट में 55 जिले शामिल हो गए हैं. इन जिलों में मऊगंज, मैहर और पांढुर्णा शामिल हैं. अब इन जिलों के कलेक्टर को भी अपीलीय अधिकारियों से मुक्त कर दिया गया है. यानि इन जिलों के कलेक्टर अपनी विधानसभा सीटों के लिए अपीलीय अधिकारी के रूप में काम कर सकेंगे. 

आपको बता दें कि इन जिलों के लिए भी अब अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है. मऊगंज के कलेक्टर पांढुर्णा और सौंसर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपीलीय अधिकारी होंगे, जबकि मैहर जिला अधिकारी को अमरपाटन और मैहर विधानसभा सीट के लिए अपीलीय अधिकारी के रुप में बनाया गया है. 

कब बने थे तीन नए जिले? 
मऊगंज जिला
1. मऊगंज, मध्य प्रदेश का 53वां जिला है. 
2. यह 15 अगस्त 2023 को असत्व में आया था.
3. मऊगंज रीवा संभाग से अलग होकर 5वां जिला बना है. 
4. मऊगंज जिले का क्षेत्रफल 1866.66 वर्ग किमी है.

पांढुर्णा जिला
1. पांढुर्णा जिला, प्रदेश का 54वां जिला है.
2. यह जिला साल 2023 में नया जिला बना था, जो कि छिंदवाड़ा से अलग हुआ था.
3. पांढुर्णा, जबलपुर संभाग से 9वां जिला है. 
4. इसका क्षेत्रफल, 1522.22 किमी है. 

मैहर जिला
1. मैहर जिला मध्य प्रदेश का 55वां जिला बना है. 
2. यह रीवा संभाग से 6वां जिला अलग हुआ था. 
3. इसे 2023 में सतना जिले से अलग होकर बनाया गया है.
4. मैहर जिले का क्षेत्रफल 2722.79 वर्ग किलोमीटर है. 

मध्य प्रदेश के प्रमुख जिले 
1. भोपाल, 2. ग्वालियर, 3. आगर-मालवा, 4. अलीराजपुर, 5. अनूपपुर, 6. अशोकनगर, 7. दमोह, 8. दतिया, 9. देवास, 10. धार, 11. डिंडोरी, 12. बालाघाट, 13. बड़वानी, 14. बैतूल, 15. भिंड, 16. बुरहानपुर, 17. छतरपुर, 18. छिंदवाड़ा, 19. गुना, 20. हरदा, 21. इंदौर, 22. जबलपुर, 23. झाबुआ, 24. कटनी, 25. खंडवा, 26. खरगोन, 27. मंडला, 28. होशंगाबाद, 29. मंदसौर, 30. मुरैना, 31. नागदा, 32. नरसिंहपुर, 33. रीवा, 34. सागर, 35. सतना, 36. सीहोर, 37. सिवनी, 38. नीमच, 39. निवाड़ी, 40. पन्ना, 41. रायसेन, 42. राजगढ़, 43. रतलाम, 44. शाहजापुर, 45. शिवपुरी, 46. सीधी, 47. सिंगरौली, 48. टीकमगढ़, 49. उज्जैन, 50. उमरिया, 51. विदिशा, 52. श्योपुर, 53. मैहर, 54. मऊगंज, 55. पांढुर्णा

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news

;