Miss World 2025 Winner Highlights: थाईलैंड की हसीना ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, ओपल सुचाता चुआंग्सरी के सिर सजा ताज
Advertisement
trendingNow12781171

Miss World 2025 Winner Highlights: थाईलैंड की हसीना ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, ओपल सुचाता चुआंग्सरी के सिर सजा ताज

Miss World 2025 Finale: देशभर की निगाहें आज (31 मई) को मिस वर्ल्ड 2025 के ताज पर टिकी हुई हैं. 72वें मिस वर्ल्ड के फिनाले का आगाज तेलंगाना के हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में हुआ है. इस वक्त हर किसी की निगाहें भारत की प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता पर टिकी हुई हैं. हर अपडेट के लिए आप हमारे साथ जुड़ें रहिए.

मिस वर्ल्ड 2025
मिस वर्ल्ड 2025
LIVE Blog

Miss World 2025 Finale: 72वें मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है. हर किसी की नजरें इस वक्त हैदराबाद पर टिकी हुई हैं. पहली बार तेलंगाना ब्यूटी पेजेंट की मेजबानी कर रहा है.  आज (31 मई) को इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है. इस दौरान दुनियाभर की 110 सुंदरियां अपनी प्रतिभा, खूबसूरती और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करेंगी. इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता कर रही हैं. हो सकता है आज उनकी जीत हो और भारत को 8 साल बाद नई मिस वर्ल्ड मिल जाए.  मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले से जुड़े अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहिए. 

31 May 2025
21:38 PM

Miss World 2025 Winner Live: थाइलैंड की हसीना ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब
Miss World 2025 Winner Live: मिस वर्ल्ड 2025 की विनर का नाम सामने आ चुका हैं. इस बार थाइलैंड की हसीना ने अपने सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजाया है. थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री (Opal Suchata Chuangsri) ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज जीता है. 

 

21:25 PM

Miss World 2025 Live:ईशान खट्टर ने दिया डांस परफॉर्मेंस
Miss World 2025 Live: 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में ईशान खट्टर के धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस ने धमाल मचा दिया. मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में ईशान खट्टर के धमाकेदार डांस ने फैंस का दिल जीत लिया,

 

21:19 PM

Miss World 2025 Live: मिस इंडिया रह चुकी हैं नंदिनी 
Miss World 2025 Live: नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं. साल 2023 में नंदिनी ने मिस इंडिया का खिताब जीता था और उससे पहले वो मिस राजस्थान भी बन चुकीं हैं.   

21:06 PM

Miss World 2025 Live: भारत ने 6 बार की जीत दर्ज
Miss World 2025 Live: भारत ने अब तक मिस वर्ल्ड में 6 बार जीत दर्ज की है. साल 1966 में पहली बार रीता फारिया ने ये खिताब जीता था. उनके बाद उनके बाद ऐश्वर्या राय ने साल 1994, डायना हेडन ने साल 1997, युक्ता मुखी ने साल 1999, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 और मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. 

 

21:00 PM

Miss World 2025 Live: नदी गंगा से प्रेरित गाउन में दिखी नंदिनी गुप्ता 
Miss World 2025 Live: ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट 2025 प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता सिल्वर कलर का गाउन पहने नजकर आई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. नंदिनी गुप्ता ने पवित्र नदी गंगा से प्रेरित गाउन पहना था और इसे पहनकर उन्होंने रैंप वॉक की. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
20:52 PM

Miss World 2025 Live: टॉप 2 फाइनलिस्ट

Miss World 2025 Live: मिस वर्ल्ड 2025 के फिनाले में अब केवल दो ही कंटेस्टेंट बचे हैं. नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 के खिताब को जीतने से चूंक गईं हैं और वे टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बना पाई है. 

20:46 PM

Miss World 2025 Live: नंदिनी गुप्ता बाहर मिस वर्ल्ड की रेस से बाहर
Miss World 2025 Live: भारत की नंदिनी गुप्ता ने एशिया के टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बनाई हैं, जिसके वजह से अब वो इस रेस से बाहर हो गई हैं. नंदिनी गुप्ता का मिस वर्ल्ड बनने का सपना टूट गया है. 

20:44 PM

Miss World 2025 Live: 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में जैकलीन फर्नांडीज ने दिया डांस परफॉर्मेंस 

Miss World 2025 Live: 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में जैकलीन फर्नांडीज ने अपने फेमस सॉन्ग चिट्टियां कलाइयां पर शानदार डांस परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगा दी और जोर-जोर से तालियां बजने लगीं. 

20:41 PM

Miss World 2025 Live: नंदिनी गुप्ता ने एशिया टॉप 5 कंटेस्टेंट में बनाई जगह

Miss World 2025 Live: 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड का ताज जीतने की उम्मीदें जगा दी हैं. नंदिनी ने एशिया महाद्वीप  के टॉप 5 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बना ली है.

20:40 PM

Miss World 2025 Live: जज पैनल में शामिल होंगे एक्टर सोनू सूद
Miss World 2025 Live: मिस वर्ल्ड 2025 के इवेंट में सोनू सूद भी शामिल होंगे. एक्टर को सामाजिक कार्यों के लिए ‘मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा. 

20:34 PM

मिस वर्ल्ड 2017 भी इवेंट का हिस्सा
साल 2017 में मिस वर्ल्ड की विनर और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी इस इवेंट में बतौर गेस्ट शामिल हुई हैं. मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है.  

 

20:31 PM

110 देशों की सुंदरियों के बीच खिताबी जंग
मिस वर्ल्ड 2025 में 110 देशों की सुंदरियां शामिल हुई हैं, जो अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इस इवेंट की शुरुआत में सभी को इंट्रोड्यू किया गया. मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता कर रही हैं. 

20:30 PM

यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग
मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले को आप आधिकारिक वेबसाइट www.missworld.com पर और ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल @missworld पर भी लगातार अपडेट्स और लाइव स्ट्रीमिंग के लिंक्स शेयर किए जाएंगे.  

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
काजोल गुप्ता

वर्तमान में मनोरंजन से जुड़ी खबरें लिख रही हैं. मीडिया इंडस्ट्री में साढ़े तीन साल का अनुभव, जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री. सुदर्शन से इंटर्नशिप कर करियर क...और पढ़ें

TAGS

Trending news

;