Crime News-MP में एक साल में 33 फीसदी बढ़े रेप के केस, एक दिन में हो रहे 20 दुष्कर्म, CM ने दी जानकारी
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2861244

Crime News-MP में एक साल में 33 फीसदी बढ़े रेप के केस, एक दिन में हो रहे 20 दुष्कर्म, CM ने दी जानकारी

MP Crime News-मध्यप्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध बढ़ रहे हैं. हर दिन यहां 38 महिलाएं लापता हो रही हैं, साथ ही 20 महिलाओं और नाबालिगों से दुष्कर्म भी हो रहा है. कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी लिखित जवाब में विधानसभा में दी है. 

 

Crime News-MP में एक साल में 33 फीसदी बढ़े रेप के केस, एक दिन में हो रहे 20 दुष्कर्म, CM ने दी जानकारी

Bhopal News-पिछले एक साल में मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. एमपी में हर दिन 38 महिलाएं लापता हो रही हैं, साथ ही रोजाना 20 महिलाओं और नाबालिगों से दुष्कर्म हो रहा है. चौंकाने वाले यह आंकड़े विधानसभा में सामने आए हैं. कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को विधानसभा में यह लिखित जवाब में यह जानकारी दी है. 

कांग्रेस विधायक और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने पूछा था कि मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2024 से 20 जून 2025 तक कितनी महिलाएं एक महीने से अधिक समय से लापता हैं. 

विधायक के सवाल का मिला जवाब
कांग्रेस विधायक के सवाल के जवाब में बताया गया कि 21,175 महिलाएं एक महीने से अधिक समय के लिए लापता हुईं. इस हिसाब से हर दिन प्रदेश में 38 महिलाएं लापता हुईं. साथ ही 10 हजार 840 महिलाओं और नाबालिगों से दुष्कर्म हुआ. यानी हर दिन 20 महिलाओं और नाबालिगों के साथ दुष्कर्म हुआ. 21 मई 2014 तक 28 महिलाएँ और लड़कियां औसतन रोजाना लापता हुईं. वहीं दुष्कर्म कि मामले भी रोजाना 15 थे. 

दुष्कर्म के मामले में 33 फीसदी तक बढ़े
ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुष्कर्म के मामले में वृद्धि का आंकड़ा 33 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है. वहीं लापता होने वाली महिलाओं का आंकड़ा भी 35.71 प्रतिशत तक बढ़ गया है. पिछले सत्रों में जारी हुए आंकड़ो के अनुसार, 1 जुलाई 2021 से 31 मई 2024 के बीच 28, 857 महिलाएं और 2,944 लड़कियां गायब हुईं, यानी हर दिन औसतन 28 महिलाएं और 3 लड़कियां गयाब हुईं. सबसे ज्यादा इंदौर से 2588 महिलाएं गायब हुईं, जिनमें 254 लड़कियां भी थीं. इसी दौरान 14456 महिलाओं एवं लड़कियों नाबालिग से दुष्कर्म हुआ

साढ़े चार साल में हजारों बच्चे लापता
वहीं बीते साढ़े चार सालों की बात करें तो प्रदेश में 59,365 बच्चे लापता हुए, जिनमें 48,274 हजरा लड़कियां है. यानी मध्यप्रदेश में हर दिन 34 बच्चे गायब हुए. बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में सबसे ज्यादा 80 प्रतिशत लड़कियां और 20 फीसदी लड़के थे. पुलिस ने 53 हजार बच्चों को ढूंढ निकाला, उनकी घर वापसी हो चुकी है. लेकिन 6035 बच्चों की खोज अभी जारी है. कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने इसे लेकर सवाल पूछा था. 

यह भी पढ़े-'साईं मूर्ति कुएं में फेंको, आग लगाओ', उज्जैन में महामंडलेश्वर प्रेमानंद ने साईं को बताया मुस्लिम, हिंदुओं से की अपील

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news

;