Raisen News: 'कुछ लोग खुद को बॉस समझते हैं'...MP में राजनाथ सिंह का ट्रंप पर वार!
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2875345

Raisen News: 'कुछ लोग खुद को बॉस समझते हैं'...MP में राजनाथ सिंह का ट्रंप पर वार!

MP News: जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं.

 Raisen News: 'कुछ लोग खुद को बॉस समझते हैं'...MP में राजनाथ सिंह का ट्रंप पर वार!

Madhya Pradesh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के रायसेन में देश की पहली रेल और मेट्रो कोच निर्माण इकाई ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र की आधारशिला रखी. इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं और उन्हें भारत का विकास पसंद नहीं आ रहा. उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "हम सबके बॉस हैं." रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग भारत में बनी चीजों को महंगा बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: MP News: सिंगरौली में नेताओं के लिए अलग नियम? कल हेलमेट बांटे, आज खुद बिना हेलमेट निकाली तिरंगा यात्रा

 

MP में राजनाथ सिंह का ट्रंप पर वार!
दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने रायसेन के दशहरा मैदान में देश की पहली रेल और मेट्रो कोच निर्माण इकाई, ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र की आधारशिला रखी. बीईएमएल के नए रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन के बाद, उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और भारत के विकास और उसमें मध्य प्रदेश की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. अपने भाषण के दौरान राजनाथ सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं और वे भारत की तेज़ प्रगति से खुश नहीं हैं.वहीं मध्य प्रदेश के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने महसूस किया है कि रक्षा क्षेत्र का केन्द्र बनने के लिए आवश्यक सभी गुण और संसाधन मध्य प्रदेश में मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: आधी रात को गधे पर सवार होकर भूतिया जगह पर घूमता रहा शख्स, जानिए इसके पीछे की अजीब वजह

 

हम सबके बॉस हैं- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'कुछ ताकतें भारत की तेज़ विकास दर से असहज हैं. वे इस प्रगति से खुश नहीं हैं. कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं, लेकिन हम सबके बॉस हैं.' उन्होंने आगे कहा कि 'कुछ देश चाहते हैं कि भारत में बने उत्पाद इतने महंगे हो जाएं कि दुनिया उन्हें न खरीद सकें. लेकिन भारत तेज़ी से प्रगति कर रहा है. अब दुनिया की कोई भी ताकत भारत को विश्व में बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती.'  (सोर्स- जागरण)

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

 

TAGS

Trending news

;