भारत ने विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें भारत ने अंतरिक्ष में भी अपना परचम लहराया है, इसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों और वैज्ञानिकों ने अपना अहम योगदान दिया है, भले ही भारत से अब तक सीमित लोग ही सीधे अंतरिक्ष की यात्रा कर पाए हैं पर जो लोग एस्ट्रोनॉट बनते हैं वो पुरे दुनिया के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन जाते हैं आज हम आपको भारत के 10 एस्ट्रोनॉट के बारे में बताएंगे
राकेश शर्मा को भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने 1984 में सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान सोयुज T-11 से अंतरिक्ष की यात्रा की थी वह इंटरकॉसमॉस प्रोग्राम के तहत गए थे भारतीय एस्ट्रोनॉट की बात करें तो उनमें से एक शुभांशु शुक्ला हैं जो 2025 में होने वाले एक्सिओम-4 मिशन के ग्रुप लीडर हैं ये मिशन शुभांशु शुक्ला और उनके 3 साथियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचाने का हैं
भारत में जन्मी और अमेरिका की नागरिक बनीं कल्पना चावला ने दो बार अंतरिक्ष की यात्रा की है पहली बार 1997 में और दूसरी बार 2003 में Space Shuttle Columbia से गईं थी लेकिन दुर्भाग्य से दूसरी यात्रा में वह अंतरिक्षयान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी, सुनीता विलियम्स की बात करें तो इन्होंने अब तक दो बार अंतरिक्ष की यात्रा की है, उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला बनने का रिकॉर्ड भी बनाया
भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा चारी जो NASA's Artemis मिशन और SpaceX Crew-3 के सदस्य रह चुके हैं, उनकी ट्रेनिंग और मिशन का अनुभव उन्हें भविष्य में चंद्रमा मिशन का हिस्सा बना सकते हैं, श्रीहरि सत्यनारायण पंडित ISRO में काम करने वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों में से एक हैं , जो भारत के अंतरिक्ष मिशनों में नेतृत्वकारी भूमिका निभा चुके हैं, ये अंतरिक्ष नहीं गए हैं लेकिन उनका योगदान गगनयान जैसी योजनाओं में है
वी. आर. ललिथाम्बिका ISRO के गगनयान मिशन की प्रमुख महिला वैज्ञानिक हैं जो भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन के पीछे की मुख्य इन्हीं का हाथ था, माधवन नायर पूर्व ISRO प्रमुख थे, जिन्होंने PSLV और Chandrayaan-1 जैसे कई सफल मिशनों का नेतृत्व किया है
के. सिवन चंद्रयान-2 के समय ISRO प्रमुख रहे सिवन का योगदान अंतरिक्ष अभियानों में अतुलनीय है,उन्होंने भारत की अंतरिक्ष यात्रा को एक नई दिशा दी थी, एस. सोमनाथ की बात करें तो ये ISRO प्रमुख भी रह चुके हैं जो अब भारत के मानव मिशन गगनयान और चंद्रयान-3 जैसे भविष्य के मिशनों में नेतृत्व कर रहे हैं
ट्रेन्डिंग फोटोज़