वर्ल्ड वॉर के खतरे के बीच सामने आई दुनिया के सबसे सुरक्षित-असुरक्षित देशों की लिस्ट, किस पायदान पर हैं भारत और पाक?
Advertisement
trendingNow12810178

वर्ल्ड वॉर के खतरे के बीच सामने आई दुनिया के सबसे सुरक्षित-असुरक्षित देशों की लिस्ट, किस पायदान पर हैं भारत और पाक?

Global Peace Index 2025 List: हाल ही में 'ग्लोबल पीस इंडेक्स' ने साल 2025 के सबसे सुरक्षित और असुरक्षित देशों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आइसलैंड का है. 

वर्ल्ड वॉर के खतरे के बीच सामने आई दुनिया के सबसे सुरक्षित-असुरक्षित देशों की लिस्ट, किस पायदान पर हैं भारत और पाक?

Safest Countries in the world: दुनियाभर के कई देश इन दिनों युद्ध के साये में जी रहे हैं. एक ओर रूस-यूक्रेन तो दूसरी ईरान-इजरायल समेत कई देशों में हिंसा बढ़ रही है. हाल ही में सामने आई 'ग्लोबल पीस इंडेक्स' की साल 2025 की रिपोर्ट में पता चला है कि हमारा विश्व अब पहले से कम शांतिपूर्ण होता जा रहा है. चलिए जानते हैं कि रिपोर्ट में किन 10 देशों को सबसे सुरक्षित माना गया है. 

सुरक्षित देश 
'ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025' की रिपोर्ट के मुताबित जिन देशों में कम भ्रष्टाचार, लचीले संसाधन और अच्छे से काम करने वाला स्ट्रक्चर हो तो वहां की यात्रा करना बेहद आसान होता है और वह देश बेहद सुरक्षित होता है. इस लिस्ट में आइसलैंड सबसे पहले नंबर पर है. साल 2008 से ही इस देश ने सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा है. इसके बाद आयरलैंड दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और स्विट्जरलैंड चौथे नंबर पर है.  

ये भी पढ़ें- ईरान के लिए जंग में काल बन रहा मोसाद, जमीनी जंग के लिए कैसे इस्तेमाल कर रहा इजरायल?

दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश 

आइसलैंड-यूरोप 
आयरलैंड - यूरोप
न्यूजीलैंड- ओशेनिया
ऑस्ट्रिया- यूरोप
स्विटजरलैंड- यूरोप
सिंगापुर - एशिया
पुर्तगाल - यूरोप
डेनमार्क - यूरोप
स्लोवेनिया - यूरोप
फिनलैंड - यूरोप 

असुरक्षित देश 
'ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025' की रैंकिंग के मुताबिक रूस फिलहाल सबसे असुरक्षित देशों की लिस्ट में नंबर वन पर है. इसके बाद यूक्रेन दूसरे नंबर पर दुनिया का सबसे असुरक्षित देश है. तीसरे नंबर पर अफ्रीका का सूडान और चौथे नंबर पर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो है. बता दें कि इन असुरक्षित देशों में काफी समय से हिंसा चल रही है.  

ये भी पढ़ें- ईरान पर अपनी ही इंटेलिजेंस चीफ से क्यों भिड़ने लगे ट्रंप? परमाणु हथियार पर खुफिया प्रमुख को ठहराया गलत

दुनिया के 10 सबसे असुरक्षित देश 

रूस - यूरोप/एशिया
यूक्रेन - यूरोप
सूडान- अफ्रीका
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो - अफ्रीका 
यमन - पश्चिम एशिया 
अफगानिस्तान - एशिया 
सीरिया- पश्चिम एशिया 
दक्षिणी सूडान - अफ्रीका
इजरायल - पश्चिम एशिया
माली - अफ्रीका

कितने नंबर पर है भारत-पाकिस्तान? 
बता दें कि इस रैंकिंग में भारत को इस साल 115वां स्थान मिलान है. पिछले साल भी भारत इसी पायदान पर था. बीते एक साल में भारत की इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. वहीं आतंकवाद को पोषित करने वाले पाकिस्तान की रैंकिंग इस साल सुधरी है. इस बार वह 144वें पायदन पर है, जो पिछले साल 145वें पर था. वहीं पाक का मित्र देश तुर्किए इस लिस्ट में 146वें नंबर पर है. 

Trending news

;