Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2878744
photoDetails0hindi

Bhojpuri News: निरहुआ से सटीं अंजना सिंह और अब खाने का मन कर रहा अचार! देखिए तस्वीरें

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव, जिन्हें उनके फैन्स निरहुआ के नाम से जानते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. निरहुआ की जोड़ी कई अभिनेत्रियों के साथ पसंद की जाती है, लेकिन आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ी सबसे सफल मानी जाती है.

'सदाबहार' जोड़ी

1/6
'सदाबहार' जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव, जिन्हें उनके फैन्स निरहुआ के नाम से जानते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. निरहुआ की जोड़ी कई अभिनेत्रियों के साथ पसंद की जाती है, लेकिन आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ी सबसे सफल मानी जाती है. भोजपुरी दर्शक निरहुआ और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक केमिस्ट्री के दीवाने हैं. ये दोनों जब भी पर्दे पर साथ आते हैं, धमाल मचा देते हैं. इसमें कोई शक नहीं कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे 'सदाबहार' जोड़ी बन गई है. वहीं, इस बीच निरहुआ और अंजना सिंह का एक पुराना गाना वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. चलिए जानते हैं सबकुछ उस गाने के बारे में.

निरहुआ और अंजना सिंह की जोड़ी भी हिट है!

2/6
निरहुआ और अंजना सिंह की जोड़ी भी हिट है!

दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ भी खूब लोकप्रिय है. ये दोनों सितारे जब भी साथ आते हैं, फैन्सों का दिल जीत लेते हैं. भोजपुरी दर्शक इस बात को बखूबी जानते हैं. 

निरहुआ और अंजना सिंह बेहद रोमांटिक

3/6
निरहुआ और अंजना सिंह बेहद रोमांटिक

इसी बीच निरहुआ और अंजना सिंह का एक सुपरहिट भोजपुरी गाना 'डाल दिहनी' सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने के वीडियो में निरहुआ और अंजना सिंह बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.

इस गाने को खूब व्यूज मिल रहे

4/6
इस गाने को खूब व्यूज मिल रहे

निरहुआ और अंजना सिंह वाले इस गाने को खूब व्यूज मिल चुके हैं. गाने के बोल के मुताबिक, निरहुआ एक्ट्रेस अंजना सिंह पर हज़ारों चुम्बन बरसाते नज़र आ रहे हैं. इस गाने में दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह ने अपने रोमांटिक अंदाज से तहलका मचा दिया है. यह गाना भोजपुरी फिल्म 'हथकड़ी' का है.

फिल्म 'हथकड़ी' का गाना

5/6
फिल्म 'हथकड़ी' का गाना

बता दें कि फिल्म 'हथकड़ी' में खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और अंजना सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. 'दाल डिहनी' गाने को दिनेश लाल यादव, इंदु सोनाली, खेसारी लाल यादव और कल्पना ने मिलकर गाया है. इस गाने को 'वेव म्यूजिक' नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.

क्या आपको भी निरहुआ और अंजना की जोड़ी पसंद है?

6/6
क्या आपको भी निरहुआ और अंजना की जोड़ी पसंद है?

निरहुआ और अंजना सिंह की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और जब भी ये दोनों पर्दे पर नजर आते हैं, दर्शक इन्हें जोड़ी के तौर पर खूब प्यार देते हैं.

;