जन सुराज पार्टी ने 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में 'बिहार बदलाव रैली' आयोजित करने की घोषणा की है. अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि यह रैली भ्रष्टाचार, अन्याय और असमानता के खिलाफ जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हो रही है.
Trending Photos
जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली 'बिहार बदलाव रैली' को ऐतिहासिक करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह रैली बिहार में एक नई राजनीतिक चेतना का संचार करेगी और जनता को भ्रष्टाचार, अन्याय और असमानता के खिलाफ एकजुट करेगी. मनोज भारती ने कहा कि राज्य में व्यवस्था परिवर्तन के लिए जन शक्ति को जागृत करने की आवश्यकता है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि बिहार के बदलाव का संकल्प है. उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के कुशासन और नीतीश सरकार के 20 वर्षों की नीतियों से राज्य को उबारने के लिए जन सुराज पार्टी नई सोच के साथ आगे बढ़ रही है. इस बदलाव के लिए जनता को खुद आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी.
मनोज भारती ने राज्य के सभी नागरिकों से इस रैली में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता का है, इसलिए इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है. पार्टी का उद्देश्य बिहार को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने कहा कि यह रैली प्रदेश में एक नए राजनीतिक विकल्प की बुनियाद रखेगी.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव सरवर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष ललन जी, केंद्रीय चुनाव समिति के संयोजक आर.एन सिंह और मुख्यालय संयोजक एन.पी मंडल भी शामिल रहे. इन सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर उठ रही है और यह रैली उसी बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी.
ये भी पढ़ें- आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा! गुमला में ED की बड़ी कार्रवाई, कई दस्तावेज जब्त
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी . बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!