UPSC Interview Questions: भारत ने आखिरी बार हॉकी में स्वर्ण पदक कब और कहां जीता था?
Advertisement
trendingNow12824499

UPSC Interview Questions: भारत ने आखिरी बार हॉकी में स्वर्ण पदक कब और कहां जीता था?

UPSC Questions: यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जिसमें सफलता हासिल करने के लिए एक कैंडिडेट का  सामान्य अध्ययन (General Studies) मजबूत होना चाहिए. 

 

UPSC Interview Questions: भारत ने आखिरी बार हॉकी में स्वर्ण पदक कब और कहां जीता था?

UPSC Interview Question And Answer: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. हर साल आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लाखों कैंडिडेट प्रयास करते हैं, लेकिन कुछ ही सफलता हासिल कर पाते हैं. कई उम्मीदवार तो सालों-साल प्रयास करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं. ऐसे में अगर आप एक यूपीएससी कैंडिडेट हैं, तो आपका सामान्य अध्ययन (General Studies) मजबूत होना बहुत जरूरी है. इसलिए हम आपके लिए 10 बेहतरीन जीएस के सवाल और जवाब लेकर आए हैं, जो न सिर्फ आपके ज्ञान को बढ़ाएगा. बल्कि, देश-दुनिया के बारे में सोचने और समझने की क्षमता को विकसित करेगा. 

सवाल 1: महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे थे?
जवाब: महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत 9 जनवरी 1915 में लौटे थे.

सवाल 2: भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी? 
जवाब: भारत में पहली बार जनगणना 1872 में हुई थी. 

सवाल 3: NCERT की स्थापना कब हुई थी ? 
जवाब: NCERT की स्थापना 1961 में हुई थी.

सवाल 4: मुगल वंश की स्थापना किसने की थी? 
जवाब: मुगल वंश की स्थापना बाबर ने की थी. 

सवाल 5: भारत की पहली महिला IPS कौन है? 
जवाब: भारत की पहली महिला IPS किरण बेदी है. 

भारत के किन 5 राज्यों की आबादी है सबसे ज्यादा? यहां देखें लिस्ट 

सवाल 6: विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है? 
जवाब: विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया है. 

सवाल 7: किस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है? 
जवाब: कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है. 

सवाल 8: वायुमंडल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है?
जवाब: वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस नाइट्रोजन है, जो लगभग 78% है.

सवाल 9: पोंगल किस राज्य का त्योहार है?
जवाब: पोंगल तमिलनाडु का त्योहार है

सवाल 10: भारत ने आखिरी बार हाकी में स्वर्ण पदक कहां और कब जीता था ?
जवाब: भारत ने आखिरी बार हाकी में स्वर्ण पदक 29 जुलाई, 1980 को मास्को में जीता था.

परिवारवालों ने शादी की रखी शर्त, बेटी ने 6 महीने कमरे में खुद को किया बंद, IAS बन...

About the Author
author img
दीपा मिश्रा

दीपा ज़ी न्यूज में सब एडिटर. दरभंगा की रहने वाली दीपा मिश्रा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. एजुकेशन डेस्क पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता के साथ नई जानकारियों को इकट्ठा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news

;