UPSC Interview Questions: मुगल दरबार में आने वाला पहला अंग्रेज कौन था?
Advertisement
trendingNow12833445

UPSC Interview Questions: मुगल दरबार में आने वाला पहला अंग्रेज कौन था?

UPSC Questions: यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जिसमें सफलता हासिल करने के लिए एक कैंडिडेट का सामान्य अध्ययन (General Studies) मजबूत होना बहुत जरूरी है.  

 

UPSC Interview Questions: मुगल दरबार में आने वाला पहला अंग्रेज कौन था?

UPSC Interview Question And Answer: यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. हर साल आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लाखों कैंडिडेट प्रयास करते हैं, लेकिन कुछ ही सफलता हासिल कर पाते हैं. अगर आप एक यूपीएससी कैंडिडेट हैं, तो आपका सामान्य अध्ययन (General Studies) मजबूत होना बहुत जरूरी है. इसलिए हम आपके लिए 10 बेहतरीन जीएस के सवाल और जवाब लेकर आए हैं, जो न सिर्फ आपके ज्ञान को बढ़ाएगा. बल्कि, देश-दुनिया के बारे में सोचने और समझने की क्षमता को विकसित करेगा. 

सवाल 1: भारत का राष्ट्रीय गान क्या है?
जवाब: भारत का राष्ट्रीय गान जन गण मन है.
 
सवाल 2: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. 

सवाल 3: नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय कौन थे?
जवाब: नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय रवींद्रनाथ टैगोर थे. उन्हें 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था. 

सवाल 4: भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? 
जवाब:  भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है, इसकी लंबाई 2,525 किलोमीटर है.

सवाल 5: दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है? 
जवाब: दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट है, जिसकी ऊंचाई लगभग 8,848.86 मीटर (29,031.7 फीट) है. 

इस जानवर का आंसू नहीं है आम, सांप के जहर को बेअसर करने की रखता है पावर!

सवाल 6: भारतीय संविधान कब लागू हुआ था? 
जवाब: भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था.

सवाल 7: भारत का राष्ट्रीय फल क्या है? 
जवाब: भारत का राष्ट्रीय फल आम है, जिसे फलों का राजा भी कहा जाता है. 

सवाल 8: भारत की प्रथम महिला शासिका कौन थी?
जवाब: भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान थी.  

सवाल 9: मुगल दरबार में आने वाला पहला अंग्रेज कौन था? 
जवाब: मुगल दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज कैप्टन हॉकिन्स था. 

सवाल 10: भारत में पहला सूती वस्त्र मिल किस शहर में स्थापित किया गया था?
जवाब: भारत में पहली आधुनिक सूती वस्त्र मिल 1854 में मुंबई (पहले बॉम्बे) में स्थापित किया गया था. जिसका नाम 'बॉम्बे स्पिनिंग एंड वीविंग कंपनी' था. 

केंद्र सरकार की ग्रुप डी की नौकरी में कितनी होती है सैलरी? ये है पूरी कैलकुलेशन

About the Author
author img
दीपा मिश्रा

दीपा ज़ी न्यूज में सब एडिटर. दरभंगा की रहने वाली दीपा मिश्रा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. एजुकेशन डेस्क पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता के साथ नई जानकारियों को इकट्ठा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news

;