UP Homeguard Bharti 2025: यूपी में होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए अब ज्यादा लगानी पड़ सकती है दौड़! गठित होगा अलग Bharti बोर्ड!
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2761496

UP Homeguard Bharti 2025: यूपी में होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए अब ज्यादा लगानी पड़ सकती है दौड़! गठित होगा अलग Bharti बोर्ड!

UP Homeguard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने का सोच रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. यूपी सरकार होमगार्ड विभाग में भी बड़ी संख्या में भर्ती की तैयारी कर रही है. होमगार्ड की भर्ती के लिए एक बोर्ड का गठन कर सिपाही भर्ती की ही तर्ज पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया.

UP Homeguard Bharti 2025
UP Homeguard Bharti 2025

Home Guard Bharti in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग से जुड़ी नौकरी करने की चाह रखने वालों के एक खुशखबरी है. प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को अधिक मजबूती देने के लिए सिपाही भर्ती के साथ ही जल्द होमगार्ड जवानों की भर्ती भी शुरू हो सकती है . होमगार्ड की भर्ती के लिए एक बोर्ड का गठन कर सिपाही भर्ती की ही तर्ज पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिस पर विचार चल रहा है.  होमगार्ड मुख्यालय ने भर्ती के लिए शासन को लिखित परीक्षा भी कराने का प्रस्ताव दिया था, जिससे जिलावार मेरिट के अनुरूप कैंडीडेट का चयन किया जा सके. 

दौड़ दो किलोमीटर से बढ़ाकर ढाई किमी
भर्ती के लिए दौड़ को दो किलोमीटर से बढ़ाकर ढाई किलोमीटर करने पर भी विचार किया जा रहा है. होमगार्ड जवानों की अंतिम भर्ती वर्ष 2011 में हुई थी. होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत हैं.  वर्तमान में लगभग 73 हजार होमगार्ड कार्यरत हैं.

ये हो सकता है बदलाव
जिला स्तर पर की जाने वाली भर्ती को अब होमगार्ड मुख्यालय स्तर से कराए जाने की तैयारी है.  जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से भर्ती संपन्न कराई जा सके.  होमगार्ड मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि भर्ती के प्रस्ताव पर शासन स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है. सब होने के बाद जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू कराई जा सकती है.

बीते कुछ सालों में होमगार्ड जवानों का सेवाकाल पूरा होने के चलते इनकी संख्या कम हो गई है. यहां करीब 44 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती की तैयारी चल रही है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी संख्या में होमगार्ड जवानों के रिटायर होने के बाद  जून 2024 में ये घोषणा की थी कि यूपी में 44 हजार पदों पर होमगार्ड जवानों की भर्तियां की जाएंगी. 

 

कितने होमगार्ड की होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश में 44000 होमगार्ड भर्ती होंगे. पहले चरण 2025 में 22000 होमगार्ड वैकेंसी में 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य होंगे.  इसके अलावा अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 साल तक तय रहेगी. इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए होगा. पहले चरण में करीब 22 हजार होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे, जिसमें 20 फीसदी महिलाएं होंगी. 

TAGS

Trending news

;