रक्षाबंधन पर राबड़ी देवी ने अपने मुंहबोले भाई सुनील सिंह को राखी बांधी, सगे भाइयों से दूरी बरकरार
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2873831

रक्षाबंधन पर राबड़ी देवी ने अपने मुंहबोले भाई सुनील सिंह को राखी बांधी, सगे भाइयों से दूरी बरकरार

रक्षाबंधन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को दोहराते हुए इस बार भी अपने मुंहबोले भाई और RJD MLC सुनील सिंह को राखी बांधी. इस मौके पर उन्होंने उनके सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की.

राबड़ी देवी ने मुंहबोले भाई सुनील सिंह को बांधी राखी
राबड़ी देवी ने मुंहबोले भाई सुनील सिंह को बांधी राखी

रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने अपनी सालों पुरानी परंपरा निभाते हुए पार्टी के एमएलसी और मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह के घर जाकर उन्हें राखी बांधी. उन्होंने सगे भाइयों साधु यादव और सुभाष यादव को छोड़कर अपने मुंहबोले भाई, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधान पार्षद और प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को राखी बांधी. इस दौरान उन्होंने सुनील सिंह की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना की. राखी बांधने के बाद दोनों ने साथ बैठकर सौहार्द और अपनापन भरे पल साझा किए. इस मौके पर राबड़ी देवी ने उनके दीर्घायु, खुशहाली और समृद्धि की कामना की.

राबड़ी देवी हर वर्ष की तरह इस बार भी राखी बांधने के लिए सुनील सिंह के आवास पर पहुंचीं. दोनों के बीच लंबे समय से भाई-बहन जैसा रिश्ता रहा है. राजनीतिक और निजी दोनों ही मोर्चों पर सुनील सिंह को लालू-राबड़ी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है. यह रिश्ता केवल राजनीतिक सहयोग तक सीमित नहीं, बल्कि पारिवारिक जुड़ाव भी इसमें गहरा है.

सुनील कुमार सिंह RJD से विधान परिषद सदस्य हैं और पार्टी में उन्हें प्रदेश कोषाध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी भी दी गई है. राजनीति हो या निजी जीवन, सुनील सिंह को लालू-राबड़ी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है. राबड़ी देवी और सुनील सिंह के बीच का यह रिश्ता कई बार सार्वजनिक मंचों पर भी नजर आया है, जिससे दोनों के बीच की नजदीकी साफ झलकती है.

राबड़ी देवी और उनके सगे भाइयों साधु यादव और सुभाष यादव के रिश्तों में खटास लंबे समय से बनी हुई है. रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक त्योहार पर भी यह दूरी साफ नजर आती है, जब राबड़ी देवी ने सगे भाइयों की बजाय अपने मुंहबोले भाई को राखी बांधने का निर्णय लिया. यह स्पष्ट करता है कि उनके आपसी संबंध अब भी मधुर नहीं हुए हैं.

इनपुट- रूपेंद्र श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें- 4 बहनों ने तेजप्रताप को भेजी राखी,मौसेरी बहन ने भी बांधा पर मीसा-रोहिणी ने नहीं भेजी

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news

;