Indian Army: भारतीय सेना में किस राज्य के हैं सबसे ज्यादा जवान? जानें
Advertisement
trendingNow12643377

Indian Army: भारतीय सेना में किस राज्य के हैं सबसे ज्यादा जवान? जानें

भारतीय सेना देश के हर नागरिक की रक्षा करती है. वह देश पर आने वाले सभी खतरों से लड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा जवान आर्मी में किस राज्य से आते हैं?

Indian Army: भारतीय सेना में किस राज्य के हैं सबसे ज्यादा जवान? जानें

Indian Army: भारतीय सेना देश के हर एक नागरिक की रक्षा करती है. वह देश पर आने वाले सभी खतरों से डटकर लड़ती है. भारतीय सेना ऐसी है, जिसमें ना सिर्फ कोई विशेष राज्यों बल्कि हर राज्य से जवान भर्ती होते हैं और देश की सेवा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा जवान आर्मी में किस राज्य से आते हैं? आइए जानते हैं

क्या यह राज्य पंजाब है?
अक्सर यह माना जाता है कि पंजाब से भारतीय सेना में सबसे अधिक सैनिक भर्ती होते हैं, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. अगर वो राज्य पंजाब नहीं है तो फिर कौन सा राज्य है? आपको जानकर हैरानी होगी कि इस राज्य को 'सेना का गढ़' भी कहा जाता है.

उत्तर प्रदेश इस सूची में सबसे ऊपर
2022 के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश भारत की रक्षा के लिए सबसे अधिक कर्मियों को भेजता है. विभिन्न मीडिया आउटलेट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश से आर्मी में लगभग 2.18 लाख कर्मी हैं.

दूसरे नंबर पर बिहार
सूची में दूसरे नंबर पर बिहार है, जहां से रक्षा क्षेत्र में 1.4 लाख से ज्यादा कर्मी भर्ती हैं. वायुसेना में करीब 22,797, नौसेना में 6,716 और सेना में 75,026 कर्मी हैं.

तीसरे स्थान पर राजस्थान राज्य है जो रक्षा के लिए सबसे अधिक कार्मिक भेजता है, तथा चौथे स्थान पर महाराष्ट्र है.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author
author img

TAGS

Trending news

;