Ayodhya Latest News: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की. इस दौरान विकास कार्यो पर संतोष जताया. यह बैठक विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए.
Trending Photos
Ayodhya Hindi News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. यह बैठक विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने जिला प्रशासन के आलाधिकारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की.
बैठक के दौरान कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. राज्यपाल ने विद्युत आपूर्ति, सीवरेज, तालाब निर्माण, मार्ग निर्माण एवं भवन निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से परखा और संतोष व्यक्त किया.
बैठक का संचालन राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम. बोबडे ने किया. इस अवसर पर डॉ. पंकज एल. जॉनी (ओएसडी), जिलाधिकारी अयोध्या, मुख्य विकास अधिकारी, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. एस.एस. मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ. पी.के. द्विवेदी, सहायक अभियंता आर.के. सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुलाधिपति के रूप में विश्वविद्यालय की प्रगति पर संतोष जताया और भविष्य की योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए.