Advertisement
trendingPhotos2860819
photoDetails1hindi

वैज्ञानिकों के हाथ लगी 'बुक ऑफ द डेड', 3,500 सालों से कब्रिस्तान में थी दफन,अब होगा बड़ा खुलासा!

Book Of Dead The Egypt : मिस्र में एक 3,500 साल पुराने कब्रिस्तान की खोज के दौरान एक किताब की कुछ प्रतियां मिली हैं. इससे मिस्र के इतिहास और दफनाने की विधि के बारे में काफी कुछ पता चल सकता है.  

1/6

मिस्र में पुरातत्वविदों को  3,500 साल पुराने एक कब्रिस्तान की खोज के दौरान ममी, मूर्तियां और कई अहम चीजों के साथ एक खास किताब 'बुक ऑफ द डेड' यानी मृतकों की किताब की एक कॉपी मिली है.  

2/6

यह किताब एक 43 फीट लंबे पपीरस स्क्रॉल पर लिखी गई है. पुरातत्वविदों ने इसे बेहद दुर्लभ और महत्वपूर्ण खोज बताया है. कहा जा रहा है कि यह किताब प्राचीन मिस्र के ग्रंथों का कलेक्शन है, जो जीवन और आत्मा के मार्गदर्शन से जुड़ी है.  

3/6

इस किताब की खोज से पता चलता है कि प्राचीन मिस्र के लोगों को मृत्यु के बाद दफनाने की विधि के बारे में निश्चित तौर पर जानकारी होगी. इसमें मरे हुए व्यक्ति के शरीर के अंगों को रखने के लिए कैनोपिक जार समेत बुक ऑफ द डेड के स्क्रॉल शामिल होते थे. माना जाता था कि ऐसा करने से मृतक को परलोक में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.     

 

4/6

3,500 साल पुराने इस कब्रिस्तान को मध्य मिस्र में खोजा गया है. इसमें ताबीजें, मूर्तियां, ममियां और कैनोपिक जार समेत 43 फुट लंबे पपीरस स्क्रॉल मिला है, जो काफी अच्छी स्थिति में है.   

 

5/6

कब्रिस्तान को लेकर मिस्र की सर्वोच्च पुरावशेष परिषद के महासचिव मुस्तफा वजीरी ने बताया कि यह 1550 ईसा पूर्व से 1070 ईसा पूर्व के बीच के समय का है. वहीं माना जाता है कि पुस्तक बुक ऑफ द डेड 43-49 फीड लंबी है.      

 

6/6

'लाइव साइंस' से बात करते हुए जर्मनी के रोमर और पेलिजेअस म्यूजियम की CEO लारा वीस ने बताया कि अगर यह किताब आज भी सालों बाद अच्छी तरह से संरक्षित है तो यह वाकई में बड़ी खोज है. 

ट्रेन्डिंग फोटोज़

;