Ayushmann Khurrana: संगीत की दुनिया में आयुष्मान खुराना ने बढ़ाया एक और कदम, अब दुनियाभर के दर्शकों को बनाएंगे दीवाना
Advertisement
trendingNow12187248

Ayushmann Khurrana: संगीत की दुनिया में आयुष्मान खुराना ने बढ़ाया एक और कदम, अब दुनियाभर के दर्शकों को बनाएंगे दीवाना

Ayushmann Khurrana: सिंगर और एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने फैंस को एक बड़ी खुश खबरी दी है. एक्टर जल्द ही संगीत की दुनिया में बड़ा कारनाम करने जा रहे हैं.

Ayushmann Khurrana: संगीत की दुनिया में आयुष्मान खुराना ने बढ़ाया एक और कदम, अब दुनियाभर के दर्शकों को बनाएंगे दीवाना

नई दिल्ली:Ayushmann Khurrana: आयुष्मान अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए मशहूर हैं. फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में करियर शुरू करने वाले अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक  फिल्में दी हैं. साल 2023 में उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी.  अब अभिनेता संगीत करियर में नया मुकाम हासिल करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कैसे?

  1. आयुष्मान खुराना के हाथ लगा जैकपॉट
  2. संगीत की दुनिया में मचाएंगे धमाल

बड़ी डील साइन की

हाल ही में, आयुष्मान खुराना ने एक बड़े संगीत लेबल के साथ रिकॉर्ड समझौते पर डील साइन करने की खुशखबरी को अपने फैंस को दी है. बड़े म्यूजिक लेबल के साथ डील साइन करने के बाद आयुष्मान खुराना ने कहा 'लोगों के सामने अपना अगला गाना पेश करने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं.'

कई हिट गाने गा चुके हैं एक्टर

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Warner Music (@warnermusic)

आयुष्मान ने अभिनय के अलावा म्यूजिक इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है. अभिनेता ने फैंस का पानी दा रंग, नज्म नज्म, सादी गली आजा जैसे कई हिट गानों से मनोरंजन किया है. अब आयुष्मान की इस उपलब्धि से उनके फैंस बेहद खुश हैं. आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.  कैप्शन में लिखा, 'अपनी आवाज को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए देश के प्रमुख म्यूजिक लेबल वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ एक वैश्विक रिकॉर्डिंग डील साइन की है.'

क्या बोले एक्टर

इस खास मौके पर आयुष्मान खुराना ने कहा, 'मैं हमेशा कुछ नया करने जैसी सोच रखने वालों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं.  मैं अपने म्यूजिक को दुनियाभर के दर्शकों तक ले जाना चाहता हूं और मुझे विश्वास है कि वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ, मैं आगे बढ़ पाऊंगा. मैं लोगों को अपना अगला गाना सुनाने के उत्साहित हूं. यह कुछ नया होगा, जो लोगों ने पहले कभी नहीं सुना होगा.'

ये भी पढ़ें- बचपन में दोस्तों संग अपने फेवरिट टीवी एक्टर से मिलने पहुंची थी Alia Bhatt, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news

;