Food Crisis: OIC देश इस वक्त भारी फूड क्राइसेस से जूझ रहे हैं. 20.3 करोड़ से ज्यादा लोग कुपोषण का शिकार हैं. OIC ने अपने मेंबर्स से निपटने के लिए अलग-अलग कदम उठाने को कहा है.
Trending Photos
Food Crisis: दुनियाभर में बढ़ते खाद्य संकट के बीच, जहां 2.3 अरब से ज्यादा लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं, इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने अपने मेंबर देशों से भूख, जलवायु संकट और खेती में गिरावट से निपटने के लिए तत्काल साइंटिफिक मदद की अपील की है.
COMSTECH के कोऑर्डिनेटर जनरल प्रोफेसर डॉ. एम. इक़बाल चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में चेतावनी दी कि OIC देशों में पोषण की हालत काफी गंभीर है और खाद्य व्यवस्था की हालत बेहद खराब है, जहां 20.3 करोड़ से ज्यादा लोग कुपोषण का शिकार हैं.
वे कराची यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल सेंटर फॉर केमिकल एंड बायोलॉजिकल साइंसेज (ICCBS) में हुए एक प्रोग्राम में बोल रहे थे. यह आयोजन ICCBS और सिंध इनोवेशन, रिसर्च एंड एजुकेशन नेटवर्क (SIREN) ने युनाइटेड तौर पर कराया था. जिसमें मुस्लिम देशों सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था.
प्रो. चौधरी ने अपने खिताब में बताया कि 2023 में दुनिया में 73.3 करोड़ लोग भूख का सामना कर रहे थे, जबकि करीब 86.4 करोड़ लोग बेहद गंभीर खाद्य संकट की चपेट में थे. उन्होंने कहा कि OIC देशों में 11.2% आबादी को पूरी तरह से न्यूट्रीशन नहीं मिल पा रहा है.
उन्होंने COMSTECH की कई पहलें भी साझा कीं, जिनमें नाइजर, युगांडा, बेनिन और सोमालिया में जलवायु-प्रतिरोधी कृषि कार्यक्रम शामिल हैं. इस साल इंडोनेशिया और पूर्वी अफ्रीका में शहरी खाद्य प्रणालियों और पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्जीवन पर सत्र आयोजित किए जाएंगे.
युवा पीढ़ी के लिए COMSTECH कृषि, खाद्य सुरक्षा और बायोटेक्नोलॉजी में नेतृत्व और औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है, ताकि नए वैज्ञानिक और एग्रीप्रेन्योर तैयार किए जा सकें. इसके अलावा, रिसर्च फेलोशिप, क्षेत्रीय क्षमता निर्माण परियोजनाएं और हलाल प्रोडक्ट्स टेस्टिंग प्रोग्राम के जरिए सदस्य देशों की पोषण, व्यापार मानकों और वैज्ञानिक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है.
1. अफ़ग़ानिस्तान
2. अल्जीरिया
3. अज़रबैजान
4. अल्बानिया
5. इंडोनेशिया
6. ईरान
7. इराक
8. उज़्बेकिस्तान
9. उज्बेकिस्तान
10. उगांडा
11. ओमान
12. कतर
13. कुवैत
14. किर्गिस्तान
15. कज़ाख़िस्तान
16. गिनी
17. गिनी-बिसाउ
18. गयाना
19. जॉर्डन
20. जिबूती
21. चाड
22. टोगो
23. ट्यूनीशिया
24. तुर्की
25. तुर्कमेनिस्तान
26. तजाकिस्तान
27. त्रिनिदाद और टोबैगो
28. नाइजर
29. नाइजीरिया
30. बहरीन
31. बांग्लादेश
32. बेनिन
33. ब्रुनेई दारुस्सलाम
34. बुर्किना फासो
35. पाकिस्तान
36. पलस्तीन
37. पैराग्वे
38. फ़िलिस्तीन
39. फ़िलीपींस
40. मोज़ाम्बिक
41. मलेशिया
42. मालदीव
43. माली
44. मोरक्को
45. मॉरिटानिया
46. यमन
47. लेबनान
48. लीबिया
49. सूडान
51. सोमालिया
52. सऊदी अरब
53. सेनेगल
54. सिएरा लियोन
55. सूरीनाम
56. कोमोरोस
57. कैमरून