गूगल मैप की बेवफाई, खाड़ी में गिरी Audi, आखिर क्यों गड़बड़ी करता है Google Maps?
Advertisement
trendingNow12856288

गूगल मैप की बेवफाई, खाड़ी में गिरी Audi, आखिर क्यों गड़बड़ी करता है Google Maps?

Car Accident in Mumbai: मुंबई के बेलापुर इलाके में शुक्रवार आधी रात एक महिला की कार सीधे खाड़ी में जा गिरी. हालांकि गनीमत ये रही कि उसे समुद्री सुरक्षा पुलिस ने बचा लिया. ये हादसा गूगल मैप की वजह से हुआ. जानिए आखिर किस वजह गूगल मैप गलत लोकेशन बताता है. 

गूगल मैप की बेवफाई, खाड़ी में गिरी Audi, आखिर क्यों गड़बड़ी करता है Google Maps?

Google Maps: अगर आप कहीं और के लिए निकले हैं उस जगह न पहुंचकर कहीं ऐसी जगह पर पहुंच जाएं जहां से आना मुश्किल हो जाए तो आपको कैसे लगेगा? जिसके साथ भी ऐसी घटना होती है वह कभी-कभी सदमें में चला जाता है. आज के टाइम में रास्तों का धोखा सबसे ज्यादा गूगल मैप की वजह से होता है लोग लोकेशन कहीं और की डालते हैं और पहुंच कहीं और जाते हैं. गूगल मैप की वजह से नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में आधी रात एक महिला की कार सीधे खाड़ी में जा गिरी. अब सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर गूगल मैप लोगों को धोखा कैसे देता है? इसके पीछे की क्या वजह है जानते हैं. 

क्या है मामला?
पूरा मामला नवी मुंबई के बेलापुर इलाके का है यहां पर रात करीब एक बजे गूगल मैप से धोखा खाकर ऑडी कार खाड़ी में जा गिरी , ये घटना तब हुई जब महिला अपनी कार से उलवे की तरफ जा रही थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मैप में दिखाने की वजह से उसने बेलापुर के खाड़ी पुल से जाने के बजाय पुल के नीचे का रास्ता पकड़ लिया, गूगल मैप पर ये रास्ता सीधा दिख रहा था, इस रास्ते पर जैसे ही वो आगे बढ़ी उसकी कार सीधे ध्रुवतारा जेट्टी खाड़ी में गिर गई. वहां पर तैनात समुद्री सुरक्षा पुलिस ने महिला की जान बचाई. यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले भी कई और हादसे गूगल मैप की वजह से हुए हैं. 

क्यों धोखा देता है गूगल मैप?
गूगल मैप कई वजहों से लोगों को धोखा देता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कभी-कभी सड़कों के बनने, बंद होने या किसी अन्य बदलाव के कारण Google Maps का डेटा अपडेट नहीं होता है, जिससे यह गलत रास्ता बता सकता है. इसके अलावा कभी-कभी Google Maps के सर्वर में भी कोई तकनीकी खराबी आ सकती है, जिससे यह गलत जानकारी दिखा सकता है. कई बार बिल्डिंगों के अंदर, पहाड़ी इलाकों या घने जंगलों में GPS सिग्नल कमजोर हो सकता है, जिससे लोकेशन सटीक नहीं हो पाती. अगर आपके फोन में बैटरी सेवर मोड ऑन है तो इससे भी कई बार लोकेशन प्रभावित होता है और गलत रूट पर आप चले जाते है. कुछ लोग गलत मोड का चुनाव करते हैं अगर कार चला रहे होते हैं तो बाइक मोड का लोकेशन डाल देते हैं. जिससे गलत रास्ता बताने लगता है और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं या फिर गलत जगह पहुंच जाते हैं. 

F&Q
सवाल- गूगल मैप्स को किसने बनाया है?
जवाब- गूगल मैप्स को गूगल ने बनाया है. यह एक नेविगेशन ऐप है, यह फोन में प्री-इंस्टॉल यानी पहले से ही इंस्टॉल किया हुआ मिलता है.

सवाल- क्या इससे पहले भी गूगल मैप की वजह से हादसे हुए हैं?
जवाब- इससे पहले यूपी के महाराजगंज जिले में जून महीने में गूगल मैप के धोखे की वजह से कार अधूरे फ्लाईओवर पर पहुंच गई थी. वहीं मुरादाबाद में 4 अप्रैल 2025 को गूगल मैप से गलत रास्ते पर जाने की वजह से कुछ लोग हादसे का शिकार हुए थे.

Trending news

;