Har Ghar Tiranga: इन राज्‍यों में तिरंगे के रंग में रंगे लोग, नेताओं से लेकर आम जनता में उमड़ा जोश
Advertisement
trendingNow12878928

Har Ghar Tiranga: इन राज्‍यों में तिरंगे के रंग में रंगे लोग, नेताओं से लेकर आम जनता में उमड़ा जोश

Independence Day Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभर में जोश देखने को मिला. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, नेता और आम जनता ने तिरंगा फहराया, तिरंगा यात्राएं निकालीं और ढोल-नगाड़ों संग देशभक्ति का उत्सव मनाया.

Har Ghar Tiranga: इन राज्‍यों में तिरंगे के रंग में रंगे लोग, नेताओं से लेकर आम जनता में उमड़ा जोश

Independence Day Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने की लहर चल पड़ी है. दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, झारखंड और महाराष्ट्र तक भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, नेता और आम जनता इस मुहिम में उत्साह से शामिल हो रहे हैं.

मुख्यमंत्रियों का ध्वजारोहण और संदेश

भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया और कहा कि राष्ट्रध्वज देश का गौरव और असंख्य बलिदानों का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने और तिरंगा फहराने की अपील की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराकर इसे एकता और संप्रभुता का प्रतीक बताया. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह अभियान देशवासियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है.

उत्तराखंड से दिल्ली तक गूंजा अभियान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर नागरिकों से शहीदों को याद करने और तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर साझा करने का आग्रह किया. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराया और लोगों से अभियान में शामिल होकर फोटो शेयर करने की अपील की.

तिरंगा यात्राओं का जश्न

झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा युवा मोर्चा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सांसद अतुल गर्ग ने विशाल तिरंगा यात्रा को रवाना किया, जिसमें नागरिकों के साथ पुलिसकर्मी और पूर्व सैनिक भी शामिल हुए.

ढोल-नगाड़ों और नारों से गूंजते शहर

महाराष्ट्र के नालासोपारा में वसई विरार महानगरपालिका ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. ठाकुर विद्या मंदिर हाईस्कूल जूनियर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा 90 फीट रोड तक निकाली गई. ढोल-नगाड़ों की गूंज, देशभक्ति के नारों और सैकड़ों छात्रों के उत्साह के बीच यह यात्रा देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
शिवम तिवारी

वायरल न्यूज़ का फैक्ट चेक कर पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाते हैं. अजब-गजब से लेकर हेल्थ, लाइफस्टाइल की दुनिया में गहरी दिलचस्पी. ABP न्यूज से यात्रा शुरू की. एक साल से पत्रकारिता में सक्रिय....और पढ़ें

TAGS

Trending news

;