Covid-19 रिटर्न्स? आ गया 'बैट वायरस' का नया खतरा, इस देश में हड़कंप.. कैसे शरीर को तबाह कर देगा
Advertisement
trendingNow12815065

Covid-19 रिटर्न्स? आ गया 'बैट वायरस' का नया खतरा, इस देश में हड़कंप.. कैसे शरीर को तबाह कर देगा

Bat Virus: चीन में शोधकर्ताओं ने कम से कम 20 नए वायरस की खोज की है. इससे वैज्ञानिकों के मन में नई चिंता पैदा हो गई है कि वायरस इंसानों के साथ जानवरों को भी प्रभावित कर सकता है. 

 

Covid-19 रिटर्न्स? आ गया 'बैट वायरस' का नया खतरा, इस देश में हड़कंप.. कैसे शरीर को तबाह कर देगा

Bat Virus in China: वैज्ञानिकों की टीम ने 2017 से 2021 के बीच में युन्ना प्रांत में 142 चमगादड़ों के गुर्दे के सैंपल्स को कलेक्ट किया था. इस सैंपल में Genetic Sequencing का इस्तेमाल करके 22 अलग-अलग तरह के वायरस की पहचान की गई है. डराने वाली बात ये है कि, न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 2 वायरस हेंड्रा और निपाह हेनिपावायरस से मिलते-जुलते हैं. 

दिमाग में सूजन की समस्या
The Sun के अनुसार ये दोनों ही वायरस इतने खतरनाक है कि इंसानों के दिमाग में सूजन पैदा कर सकते हैं और साथ ही सांस संबंधित गंभीर समस्याएं भी दे सकते हैं. इसके अलावा अध्ययन में कुछ ऐसे बैक्टीरिया और परजीवी(Parasite)पाए गए हैं जिनके बारे में विज्ञान को भी कोई जानकारी नहीं थी.

महत्वपूर्ण हो सकती है खोज
ये घटना Covid-19 के बीमारी के कुछ सालों बाद की है जिससे दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत हो गई थी. आपको याद दिला दें कि कोरोना का पहला मामला सबसे पहले चीन के वुहान शहर में 2019 के आखिर में पाया गया था. वुहान में स्थित रिसर्च सेंटर चमगादड़ों में पाए जाने वाले वायरस पर रिसर्च करने के लिए जाना जाता है. पहले यह भी कहा जा रहा था कि Covid-19 इसी लैब से दुनिया भर में फैला था.

शोधकर्ताओं की चेतावनी
जांच करने वाली टीम ने चेतावनी दी है कि चमगादड़ के मूत्र से ये हेपिनावायरस फैल सकता है. इससे इस बात का खतरा बढ़ जाता है कि इंसान जिस फलों को खाते हैं चमगादड़ उन्हें गंदा कर सकते हैं जिससे इसके फैलने का खतरा बढ़ जाता है. यह पहली बार है जब चीन में चमगादड़ों पाए गए वायरस का जेनेटिक कोड सामने आया है.

कितना खतरनाक कै 'बैट वायरस'
इस पूरी अध्ययन को लिखने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन से युन्नान में मिले नए वायरस जानवरों से इंसानों में फैलने के गंभीर खतरों को दिखाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इसकी बीमार करने की क्षमता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. हालांकि अभी तक शोधकर्ताओं ने किसी भी अन्य महामारी के संकेत नहीं दिए हैं.

Trending news

;