Ahan Shetty Breakup: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का हुआ ब्रेकअप, 11 साल बाद गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से हुए अलग!
Advertisement
trendingNow12025179

Ahan Shetty Breakup: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का हुआ ब्रेकअप, 11 साल बाद गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से हुए अलग!

ahan shetty breakup with tania shroff: एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया की खबरों के अनुसार अहान शेट्टी का तानिया श्रॉफ के साथ ब्रेकअप हो गया है. 

 

Ahan Shetty Breakup: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का हुआ ब्रेकअप, 11 साल बाद गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से हुए अलग!

नई दिल्ली ahan shetty breakup with tania shroff: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरों की माने तो अहान शेट्टी 11 साल से मॉडल तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे थे. खबरें आ रही हैं कि तानिया और अहान शेट्टी का ब्रेकअप हो गया है. 

  1. अहान शेट्टी का हुआ ब्रेकअप
  2. 11 साल बाद गर्लफ्रेंड से हुए अलग 

तानिया से हुआ अहान का ब्रेकअप 
खबरों के अनुसार अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ ने ब्रेकअप कर लिया है. खबरों के अनुसार एक महीने पहले ही अहान और तानिया का के रास्ते अलग हो गए हैं. दोनों सिंगल हैं और अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं. दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ ये अभी तक क्लियर नहीं हुआ है. तानिया और अहाना दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि की है. 

कौन हैं तानिया 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

रोमिला और जयदेव श्रॉफ की बेटी तानिया जानी मानी डिजाइनर हैं. अहान और तानिया बचपन से एक दूसरे को जानते हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटोशेयर करते रहते हैं. 2021 में अहान की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान तानिया शेट्टी परिवार के सात नजर आई थी. 

अहान शेट्टी की फिल्में 
अहान शेट्टी ने पिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अहान के साथ फिल्म में तारा सुतारिया लीड रोल में थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. इन दिनों एक्टर अपनी आगामी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी अभी घोषणा नहीं हुई है. 

इसे भी पढ़ें:  Birthday Special: रवि दुबे और सरगुन मेहता की सीरियल के सेट पर हुई मुलाकात, बेहद फिल्मी है इनकी लव स्टोरी 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news

;