Harry Potter reboot: डोमिनिक मैकलॉघलिन हैं नए हैरी पॉटर, फर्स्ट लुक देख खुश हुए फैंस; शूटिंग पर भी अपडेट
Advertisement
trendingNow12840821

Harry Potter reboot: डोमिनिक मैकलॉघलिन हैं नए हैरी पॉटर, फर्स्ट लुक देख खुश हुए फैंस; शूटिंग पर भी अपडेट

Harry Potter reboot 'हैरी पॉटर' रीबूट की शूटिंग शुरू हो गई है. अभी हाल ही में HBO हैरी पॉटर पर बने इस सीरिज का फर्स्ट लुक जारी किया है. डोमिनिक मैकलॉघिन का लुक देख कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है

 

Harry Potter reboot: डोमिनिक मैकलॉघलिन हैं नए हैरी पॉटर,  फर्स्ट लुक देख खुश हुए फैंस; शूटिंग पर भी अपडेट

2000 के दौर में बच्चों से लेकर बड़ों के दिलों पर राज करने वाले हैरी पॉटर की कहानी एक बार और आ रही है. अब HBO इस पर सीरीज बना रहा है और इसमें डोमिनिक मैकलॉघलिन हैरी पॉटर का रोल में दिखेंगे. इसी बीच सीरीज से लीड यानी हैरी पॉटर का फर्स्ट लुक जारी किया गया है. सोमवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एचबीओ मैक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्टर डोमिनिक मैक्लॉघलिन की पहली तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी. तस्वीर में एक्टर डिट्टो हैरी पॉटर जैसे दिख रहे हैं. पहले लुक में देखा जा सकता है कि एक्टर ने अपने हाथ में एक क्लैपबोर्ड लिया हुआ है.

हैरी पॉटर का फर्स्ट लुक 

ऐसे में इस सीरिज में डोमिनिक मैकलॉघिन पर बड़ी जिम्मेदारी है. दरअसल, एक्टर डैनियल रैडक्लिफ ने इससे पहले हैरी पॉटर का किरदार निभा दर्शकों का दिल जीता. हालांकि, इस तस्वीर से डोमिनिक ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. इसमें वह हॉगवर्ट्स स्कूल की ड्रेस में खड़े दिख रहे हैं. इसके साथ उन्होंने हैरी पॉटर का गोल चश्मा पहना है. तस्वीर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है 'प्रथम वर्ष के छात्रों, आगे बढ़ो. एचबीओ ओरिजिनल हैरी पॉटर सीरीज का अब प्रोडक्शन शुरु हो रहा है.'

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HBO Max (@hbomax)

सीरीज में ये कलाकार आएंगे नजर

बता दें कि ‘हैरी पॉटर’ टीवी सीरीज जेके रोलिंग की किताब 'हैरी पॉटर' पर बेस्ड है. नई सीरीज में एलेस्टेयर स्टाउट रॉन वीसली की भूमिका निभाएंगे और अरबेला स्टैंटन हरमाइन ग्रेंजर की भूमिका निभाएंगी. जॉन लिथगो डंबलडोर की भूमिका निभाएंगे, जबकि जेनेट मैकटियर प्रोफेसर मैकगोनागल बनेंगी. साथ ही पापा एसीडू स्नैप के किरदार में दिखेंगे और निक फ्रॉस्ट हाग्रिड के रूप में नजर आएंगे. इसके अलावा ल्यूक थालोन और पॉल व्हाइटहाउस जैसे कलाकार भी इस जादुई सफर का हिस्सा बनेंगे.

यूजर्स को पसंद आई पहली तस्वीर

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये तस्वीर सामने आई, यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा 'हैरी के रूप में आप अच्छे दिख रहे हैं.' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आपको बधाई छोटे हैरी, उसे सभी नफरत करने वालों से बचाएं.' एक और फैन ने लिखा है 'अपनी तरफ से अच्छा करो, छोटे हैरी.' 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img

TAGS

Trending news

;