जा रहे हैं बैंकाक, पटाया या कंबोडिया... टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें भारत सरकार की एडवायजरी, परदेस में काम आएगी
Advertisement
trendingNow12854934

जा रहे हैं बैंकाक, पटाया या कंबोडिया... टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें भारत सरकार की एडवायजरी, परदेस में काम आएगी

Thailand news: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हुई झड़पों के बाद हालात बिगड़ गए हैं. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनो देशों के संघर्ष में अब तक थाईलैंड में 14 लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश नागरिक हैं, जबकि कंबोडिया में एक व्यक्ति की मौत और पांच के घायल होने की सूचना है.

जा रहे हैं बैंकाक, पटाया या कंबोडिया... टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें भारत सरकार की एडवायजरी, परदेस में काम आएगी

Thailand Cambodia Border Clash: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हुई झड़पों के बाद, थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उनसे थाईलैंड के सात प्रांतों की यात्रा से बचने का आग्रह किया गया. दूतावास ने यात्रियों को थाईलैंड के आधिकारिक स्रोतों, जैसे कि TAT न्यूज़रूम, जो थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण का आधिकारिक ऑनलाइन न्यूज़रूम है, से अपडेट प्राप्त करने की सलाह दी.

भारतीय दूतावास ने X पर लिखा, 'थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास की स्थिति को देखते हुए, थाईलैंड जाने वाले सभी भारतीय यात्रियों को TAT न्यूज़रूम सहित थाई आधिकारिक स्रोतों से अपडेट प्राप्त करने की सलाह दी जाती है. थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण के अनुसार, निम्नलिखित लिंक में उल्लिखित स्थान यात्रा के लिए अनुशंसित नहीं हैं.'

यानी थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास की स्थिति को देखते हुए, थाईलैंड जाने वाले सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे TAT न्यूज़रूम सहित थाई आधिकारिक स्रोतों से अपडेट देखें.

इन 7 डेस्टिनेशन पर जाने से बचें

X पर एक पोस्ट में, TAT न्यूज़रूम ने बताया कि यात्रा सलाह है कि थाई-कंबोडिया सीमा पर चल रही अशांति के कारण मौजूदा अशांति के बीच, सात प्रांतों में अब यात्रा करने की अनुशंसा नहीं की जाती है. ये लोकेशन हैं उबोन रत्चथानी, सुरिन, सिसाकेट, बुरीराम, सा काओ, चंथाबुरी, ट्रैट.

भारतीयों का फेवरेट डेस्टिनेशन

थाईलैंड आने वाले पर्यटकों में भारतीयों की संख्या एक बढ़ी है. थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्रालय के अनुसार, 2024 के दौरान, लगभग 21 लाख भारतीय पर्यटकों ने थाईलैंड का दौरा किया, जो थाईलैंड में आने वाले कुल पर्यटकों का लगभग 6 प्रतिशत है और इस अवधि के दौरान थाईलैंड आने वाले पर्यटकों का तीसरा सबसे बड़ा समूह भारतीय थे.

लाखों लोग घर छोड़ने को मजबूर

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, कंबोडिया और थाईलैंड की सीमा पर हालिया तनाव का एपिसोड थाईलैंड और कंबोडिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में झड़पों के बाद आया है, जिससे बड़े पैमाने पर मानवीय संकट पैदा हो गया है और संघर्ष के सिर्फ 2 दिनों में एक लाख से अधिक लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए हैं. जापान, अमेरिका ने थाईलैंड और कंबोडिया दोनों से संयम बरतने और आगे तनाव बढ़ने से बचने का आग्रह किया है.

FAQ-

सवाल- थाइलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव कितना पुराना है?
जवाबः 
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद एक सदी से भी पुराने हैं, जब फ्रांस, जिसने 1953 तक कंबोडिया पर कब्जा किया था, ने पहली बार भूमि सीमा का नक्शा बनाया था. कंबोडिया ने अपने क्षेत्रीय दावों का समर्थन करने के लिए उस नक्शे का हवाला दिया है, जबकि थाईलैंड इसे गलत बताकर खारिज करता है.

सवाल- दोनों देशों के बीच तनाव कैसे बढ़ा?

हिंसा की ताजा लहर की शुरुआत शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे शुरू हुई जब कंबोडिया ने कथित तौर पर छोटे और भारी हथियारों का इस्तेमाल करके गोलीबारी की. थाईलैंड की सेना ने तोपखाने से जवाबी कार्रवाई की और बाद में एफ-16 जेट विमानों को कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर निशाना बनाने का आदेश दिया. थाई अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को कंथारालक से दूर रहने को कहा है जहां पिछली शाम कंबोडियाई रॉकेट गिरे थे.

सवाल- अबतक कितने लोगों की मौत हुई?
जवाब-  सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनो देशों के संघर्ष में अब तक थाईलैंड में 14 लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश नागरिक हैं, जबकि कंबोडिया में एक व्यक्ति की मौत और पांच के घायल होने की सूचना है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news

;