रवि दुबे-सरगुन मेहता के नए शो 'बादल पे पांव है' का प्रोमो रिलीज, फैंस एक्साइटेड
Advertisement
trendingNow12198244

रवि दुबे-सरगुन मेहता के नए शो 'बादल पे पांव है' का प्रोमो रिलीज, फैंस एक्साइटेड

Ravi Dubey और सरगुन मेहता ने अपने नए शो का प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ये शो एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने परिवार की जरूरतें पूरा करने के लिए खूब पसीना बहा रही हैं.

बादल पे पांव है प्रोमो रिलीज
बादल पे पांव है प्रोमो रिलीज

Badal Pe Paon Hai Promo: रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने नए वेंचर 'बादल पे पांव है' को सोनी सब पर लॉन्च किया है. इस शो का प्रोमो रिलीज होते ही फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इसमें अमनदीप सिद्धू हैं. ये शो एक ऐसे परिवार से जुड़ा है जिसके पास कम पैसे हैं और एक लड़की अपने परिवार को पालने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. 

फैंस एक्साइटेड 
'बादल पे पांव है' सीरियल का प्रोमो रवि दुबे और सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हमारी नई पेशकश.' इस शो के पहले और दिलचस्प प्रोमो को दर्शकों की तरफ से खूब सराहा जा रहा है. टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने से लेकर सबसे बिग स्क्रीन स्टार बनने तक, रवि दुबे और सरगुन मेहता ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया है. 

40 साल के Tv एक्टर ने लिया नया घर, गुड़ी पड़वा पर शेयर की Photos; बोले- 'आपके लिए नकली हंसी...'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Dubey (@ravidubey2312)

क्या सही में वरुण बडोला का संगीता घोष संग था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? अब बताया सच

सोनी सब पर आएगा शो

ड्रीमियाता म्यूजिक लेबल के तले, उन्होंने अपने एल्बम वे हनियां के साथ उत्साह पैदा कर दिया है, और उनके प्रोडक्शन वेंचर उडारियां ने भी 1000 एपिसोड का माइलस्टोन अपने नाम किया है. ऐसे में अब यह पॉवर कपल अपने नए वेंचर बादल पे पांव है के साथ, दर्शकों के दिलों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. ये शो सोनी सब पर टेलीकास्ट होगा.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Dubey (@ravidubey2312)

 

इस शो की कहानी प्रोमो में दिलचस्प और प्रेरणा देने वाली लग रही है. शो के प्रोमो के आने से एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है, लोग बेसब्री से शो देखने का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में, रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपनी पंजाबी प्रोडक्शन 'जट्ट नु चुड़ैल टकरी' 15 मार्च को रिलीज हुई है. इसमें गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन हैं. आपको बता दें, सरगुन मेहता पंजाब इंडस्ट्री में काफी बड़ा नाम बन चुकी हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर करती रहती हैं. जिसमें उनकी पति रवि दुबे संग फोटोज फैंस को खूब भाती है.
 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news

;