Padma Awards 2025: राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 68 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. जिसमें बिहार के लोक सेवक आचार्य किशोर कुणाल का नाम भी शामिल है. आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया. आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायण कुणाल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों इस सम्मान को स्वीकार किया. बता दें कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी 25 जनवरी की शाम को कुल 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था, जिन्हें दो चरणों में सम्मानित किया जा रहा है. पहले चरण में आज 71 व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि शेष 68 को अगले महीने सम्मानित किया जाएगा.