Delhi News: राजधानी दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा कालिंदी कुंज समेत कई जगहों पर यमुना का बहाव तेज़ देखा गया. हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगभग 54,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर और बढ़ गया. बुधवार को जलस्तर 204.13 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा नीचे है. एहतियात के तौर पर प्रशासन ने मजनू का टीला, यमुना विहार, सोनिया विहार और यमुना खादर जैसे निचले इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है. हालांकि अब जलस्तर घट रहा है और आज सुबह लोहे का पुल पर यमुना का जलस्तर 203.29 मीटर दर्ज किया गया. हथिनीकुंड बैराज से अभी भी 13,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, प्रशासन स्थिति पर नज़र रखे हुए है.